रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट सिटी के नाम से मशहूर रामनगर में दूरदराज से आने वाले पर्यटकों को लुभाने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से बैराज पर एलईडी लाइटों से कोसी बैराज लिखा गया है। इससे कोसी बैराज दूधिया रोशनी से जगमगा गया। इसका उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने किया। सिंचाई विभाग के ईई कैलाश उनियाल ने बताया कि सौंदर्यीकरण की दृष्टि से रात में कोसी बैराज को सुंदर बनाने के लिए एलईडी लाइटों से कोसी बैराज लिखा गया है। इसमें करीब सवा दो लाख रुपये की लागत आई है। इसमें ब्रांडेड लाइटों को लगाया गया है। इससे यह आसानी से खराब नहीं होगी। इससे यहां आने वाले पर्यटक भी आकर्षित होंगे।
एलईडी लाइटों से जगमगाया कोसी बैराज