हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में बीए प्रथम सेमेस्टर में दो हजार से अधिक विद्यार्थी दाखिले से वंचित होने के मुद्दे को लेकर एनएसयूआई के छात्रों ने बृहस्पतिवार को प्राचार्य को घेराव कर सभी विद्यार्थियों को दाखिले देने की मांग की। एनएसयूआई के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार दोपहर प्राचार्य डॉ. रेखा पांडे के कक्ष में पहुंचे और सभी विद्यार्थियों को दाखिला न मिलने को लेकर प्राचार्य को घेर लिया। उनका कहना था कि बीए प्रथम सेमेस्टर में 1280 सीटें निर्धारित होने की वजह से दो हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को दाखिला नहीं मिल पा रहा है। इस दौरान संजय जोशी, रोहित बहुगुणा, चंदन संभल, ललित जोशी, शुभम जोशी, राकेश मेवाड़ी, ललित मोहन, शोभा जोशी, पंकज बर्गली, रवि यादव, लवकुश आदि थे।