हल्द्वानी। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का नौवां दल शनिवार को दिल्ली से चलकर कुमाऊं मंडल विकास निगम के काठगोदाम स्थित पर्यटक आवास गृह पहुंचेगा। यहां केएमवीएन के अधिकारी यात्रियों का स्वागत करेंगे। नौवें दल में 12 महिलाओं समेत 54 यात्री शामिल हैं। काठगोदाम टीआरसी प्रबंधक रमेश चंद्र पांडे ने बताया कि यात्री दल दोपहर भोजन के बाद रात्रि विश्राम के लिए अल्मोड़ा चला जाएगा। नौवें दल के जनसंपर्क अधिकारी उत्तराखंड के रोशन शर्मा और दिल्ली के रमेश कुमार नेगी हैं।