फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठगोदाम रेलवे स्टेशन में लगेगी स्वचालित सीढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। यहां जल्द दो स्वचालित सीढ़ियां लगने जा रही हैं। रेलवे ने इसके लिए बजट आवंटित कर दिया है। फरवरी के अंतिम सप्ताह से इस पर काम शुरू हो सकता है। काठगोदाम रेलवे स्टेशन कुमाऊं का अंतिम स्टेशन है। यहां से सैकड़ों यात्री प्रतिदिन आते-जाते हैं। इस स्टेशन को रेलवे की ओर से माडर्न स्टेशन में बदला जा रहा है। इसी के तहत पहले यहां वाई फाई की सुविधा मिली। रेलवे की ओर से यहां दो स्केलेटर (स्वचालित सीढ़ियां) लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा था। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। फरवरी के अंतिम सप्ताह से यहां स्केलेटर का काम शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें