हल्द्वानी। रक्षित पांडे को बेस्ट आर्किटैक्ट इन उत्तराखंड अवार्ड से नवाजा गया। यह अवार्ड उन्हें मेरिट अवार्ड एंड मार्केट रिसर्च दिल्ली की ओर से 21 जनवरी को दिल्ली में आयोजित एक समारोह में दिया गया। मार्केट रिसर्च दिल्ली की ओर से राष्ट्रीय सर्वे के बाद विभिन्न क्षेत्रों से आए चुनिंदा आर्किटैक्ट को कई अवार्डों से सम्मानित किया गया। देश के सुविख्यात आर्किटैक्ट कृष्णाराव जइसिस, इंटीरियर डिजाइनर लिपिका सूद की ओर से रक्षित को यह अवार्ड दिया गया। वर्तमान में रक्षित एफटीएन वर्ल्ड हाइडिल गेट हल्द्वानी में आर्किटैक्चरल कंसल्टैंसी के साथ ही उत्तराखंड के वास्तुशिल्प, स्थापत्य कला, मैटेरियल पर कई शोध कार्य कर रहे हैं।