फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट के अभाव में पंचायत के काम हो रहे प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मजखाली की मल्ली रियूनी ग्राम पंचायत की जनसंख्या गलत दर्शाये जाने से पंचायत में विकास कार्यों के लिए पर्याप्त बजट नहीं मिल पा रहा है। जबकि पंचायत की जनसंख्या 2400 बताई जा रही है। प्रधान नंद राम ने बताया कि 2011 की जनगणना में इस पंचायत में मात्र 24 परिवारों की 107 जनसंख्या दर्शायी गई है, पंचायत में पर्याप्त बजट नहीं मिलने के कारण रास्ते निर्माण, सोलर लाइट आदि कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने डीएम को पत्र भेजकर मामले की जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि गत दिनों ग्राम सभा की खुली बैठक में पंचायत को मिल रहे बजट को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। आय व्यय का ब्यौरा भी रखा गया। पंचायत में बजट कम आने के कारण तमाम विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें