नैनीताल। राज्य सूचना आयुक्त उत्तराखंड राजेंद्र कोटियाल नौ दिसंबर को देहरादून से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर दो बजे रामनगर पहुंचेंगे। वह रामनगर स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में रात्रि विश्राम करेंगे। कोटियाल का कार्यक्रम 10 दिसंबर को आरक्षित रखा गया है। 11 दिसंबर को सुबह आठ बजे वह रामनगर से स्टाफ कार द्वारा पंतनगर जाएंगे। जहां वह 11 बजे गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु सूचना अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के संबंध में आयोजित व्याख्यान में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह पंतनगर से देहरादून को रवाना हो जाएंगे।