फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिश जानवरों से परेशान महिलाओं ने एडीएम से की वार्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। क्षेत्र से लावारिस जानवरों को अभी तक गो सदन केंद्र नहीं भेजे जाने से भड़की महिलाएं यहां नगर पंचायत सभागार आ धमकी। यहां एडीएम और एसडीएम राज्य आंदोलनकारियों से वार्ता के लिए पहुंचे थे, महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से लावारिस जानवर सक्रिय हैं, बार बार प्रशासन से आतंक से निजात दिलाने की मांग की जा चुकी है। गत दिनों लावारिस जानवरों को पकड़कर शीतला पुष्कर मैदान में छोड़ा गया था, लेकिन प्रशासन ने अभी तक लावारिस जानवरों को गो सदन नहीं भेजा है। यह जानवर फिर से ग्रामीणों के खेतों को तबाह कर रहे हैं। यदि शीघ्र इनसे निजात नहीं दिलाई गई तो महिलाएं आंदोलन शुरू कर देंगी। इस पर एडीएम और एसडीएम ने महिलाओं को कहा कि गो सदन भिजवाने के लिए प्रशासन पूरा सहयोग करेगा। वहां पर जिला पंचायत सदस्य बचुली देवी, राधिका किरौला, कंचन शाह, नगर पंचायत अध्यक्ष विमला शाह आदि महिलाएं शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें