फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज भेजे गए नौ डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान अल्मोड़ा में एमबीबीएस की मान्यता लेने के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी से नौ डाक्टरों का स्थानांतरण किया गया है। स्वास्थ्य सचिव अमित सिंह नेगी ने सभी को तत्काल ज्वाइन करने का आदेश दिया है। स्थानांतरण एक वर्ष के लिए किया गया है। जिन डॉक्टरों के तबादले हुए हैं उनमें पीडियाट्रिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार आर्या, सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. केएस शाही, एनस्थीसिया विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. गीता भंडारी, प्रोफेसर डॉ. उषा रावत, आर्थापेडिक्स विभाग से एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शैलेंद्र सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग डॉ. वंदना बिष्ट, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गरिमा खन्ना और एसोसिएट प्रोफेसर ईएनटी विभाग के डॉ. वैभव कुच्छल, जनरल सर्जरी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पंकज कुमार वर्मा शामिल हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा को सभी डॉक्टरों को तत्काल कार्यमुक्त करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें