फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे में 88 एमएम बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल में बीते 48 घंटे से हो रही बारिश ने नैनीझील का संरक्षण कर रहे सिंचाई विभाग और नगर वासियों को राहत दी है। बीते 48 घंटे में 88 मिमी बारिश होने से नैनी झील के जल स्तर में पांच इंच की बढ़ोतरी हुई है। झील का जल स्तर आठ फीट पांच इंच पहुंच गया है। जनवरी से अब तक 1197 मिमी बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन

इस वर्ष कम बारिश नैनी झील और नगर के लिए चुनौती है। वर्ष 2016 और 2017 में क्रमश: 12 फरवरी और 16 फरवरी को नैनी झील का जल स्तर शून्य पर पहुंच गया था। इन वर्षों में पीक सीजन में जल स्तर शून्य से माइनस सात फीट नीचे चला गया था। इसी दौरान तत्कालीन कुमाऊं आयुक्त के निर्देश पर नगर में रोस्टिंग व्यवस्था भी शुरू हुई। 24 घंटे दिए जाने वाले पानी को सुबह और सायं तीन-तीन घंटे रोस्ंिटग कर दिया जाने लगा। बारिश के बाद झील का जल स्तर फिर से सामान्य हो गया।
विज्ञापन

बीते वर्षों में नगर में औसतन 2500 से 3000 मिमी बारिश होती है। इस वर्ष अब तक बहुत कम बारिश हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें