सितारगंज में राय सिख संघर्ष समिति नानकमत्ता के लोगों ने विधायक प्रेम सिंह राणा के माध्यम से सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने बताया कि राय सिखों को सरकार द्वारा अनुसूचित जाति का दर्जा देना चाहिए। समिति के अध्यक्ष संता सिंह ने बताया कि वह काफी समय से राय सिखों के लिए अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। बताया कि पंजाब में सरकार ने राय सिखों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिया है। इसके आधार पर प्रदेश सरकार को भी यह नियम लागू करना चाहिए। वहां हरजीत सिंह, गुरदीप सिंह, सुखविंदर सिंह एवं रणजीत सिंह आदि थे।