कपकोट (बागेश्वर)। नैनीताल के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी 25 फरवरी को सुबह 11 बजे खाईबगड़ में केंद्रीय पेेट्रोलियम मंत्रालय से 2.40 करोड़ रुपये से बनने वाले उज्ज्वला वन का शिलान्यास करेंगे।
कोश्यारी के पीआरओ सुरेश गढ़िया ने यह जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रम में सभी से मौजूद रहने की अपील की है।