फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजपुर, काशीपुर रूट से दून जा सकती है जनशताब्दी एक्सप्रेस

विज्ञापन
ट्रेन की गार्ड सुधा कुमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। रेलवे की तरफ से काठगोदाम और दून के बीच प्रस्तावित जनशताब्दी एक्सप्रेस के संचालन को लेकर अधिकृत सूचना का इंतजार है, लेकिन सूत्रों के अनुसार ट्रेन को वाया बाजपुर-काशीपुर रूट से संचालित किया जा सकता है। राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने 11 अगस्त से देहरादून के लिए जन शताब्दी एक्सप्रेस चलाने का एलान किया था। इधर 11 अगस्त में सिर्फ दो दिन ही बाकी हैं और ट्रेन संचालन के संबंध में रेलवे ने कोई अधिकृत सूचना जारी नहीं की है। हालांकि सोशल मीडिया में ट्रेन संचालन को लेकर समय, उसके किराए, सुविधाओं को लेकर कई पोस्ट लोगों ने डाली है। रेल सूत्रों के अनुसार लालकुआं से बाजपुर, काशीपुर, मुरादाबाद से देहरादून के लिए रवाना होगी। इधर, लालकुआं जंक्शन पर खड़ा रेक यात्रियों के आकर्षण का केंद्र बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें