भीमताल (नैनीताल)। सीडीओ विनीत कुमार ने शुक्रवार को विकास भवन परिसर के कई विभागों में औचक निरीक्षण किया। सीडीओ ने ग्रामीण निर्माण विभाग, कृषि एवं भूमि संरक्षण, लघु सिंचाई, उद्यान, पशुपालन, बाल विकास, विभाग के कर्मियों की बायोमैट्रिक मशीन के सही न होने पर एवं लघु सिंचाई विभाग के दो कर्मियों एवं आत्मा परियोजना में अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण देने को कहा। सीडीओ ने पटल प्रभारियों से तीन दिन के भीतर अपने पटलों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। डीपीआरओ, पशुपालन विभाग, ग्रामीण, बाल विकास, विद्युत तार लटके मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने तत्काल तारों को ठीक करने को कहा। विकास भवन स्थित शौचालयों की सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने डीडीओ को सफाई प्रतिदिन कराने निर्देश जारी कर तीन सदस्यीय गठन की गई। टीम में डीडीओ, सीएओ, डीपीआरओ तीन सप्ताह में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। सीडीओ की छापेमारी से विकास भवन में हड़कंप मच गया।