हल्द्वानी। पुस्तक प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। शुक्रवार से नेशनल बुक ट्रस्ट की मोबाइल बुक वैन अगले तीन दिनों तक हल्द्वानी में ही रहेगी। इसमें पाठक देश और दुनिया की तमाम पुस्तकें हिंदी और अंग्रेजी की खरीद सकते हैं। पाठकों को यहां पर एनबीटी के प्रकाशन की पुस्तकें खरीदने में दस प्रतिशत छूट मिलेगी। मोबाइल वैन के संचालक ने बताया कि सुबह ग्यारह बजे से एमबी कॉलेज के सामने प्रदर्शनी लगाई जाएगी।