भीमताल (नैनीताल)। जिलेभर में वृद्धावस्था पेंशन योजना के 6787 लाभार्थी हैं। उन्हें कई माह से पेंशन नहीं मिल सकी है। वह पेंशन की आस में समाज कल्याण कार्यालय भीमताल के चक्कर काटने को मजबूर हैं लेकिन विभाग के अधिकारी इस मद में बजट का अभाव बता रहे हैं। इसके चलते समाज कल्याण दफ्तर पहुंचने वाले लाभार्थियों को मायूस लौटना पड़ रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत बताते हैं कि जिले में वर्ष 2017-18 के वृद्धावस्था योजना के 6787 लाभार्थियों की पेंशन के लिए समाज कल्याण विभाग ने शासन को 2.72 करोड़ रुपये की मांग भेजी है। यह राशि मिलने पर प्रत्येक पेंशनधारकों को प्रतिमाह एक हजार रुपये की पेंशन दी जाएगी।