फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊंनी भाषा कथा का विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बरेली रोड स्थित आनंद आश्रम में शनिवार को ‘हमर घर-गौं काथ’ कुमाऊंनी भाषा में लिखी गई पुस्तक का विमोचन किया गया। इस पुस्तक के लेखक शिवराज भंडारी ने बताया कि पुस्तक में कुमाऊं के गांवों में रची-बसी कुमाऊंनी संस्कृति, प्राचीन आपसी व्यवहार को लेकर हास्य पुट, लोककथा के साथ लोकसाहित्य को रचा गया है। मुख्य अतिथि वरिष्ठ लेखक शक्ति प्रसाद सकलानी ने कहा कि पुस्तक में लोक साहित्य को लेकर लेखक ने अपनी भावनाएं शब्दों के माध्यम से अंकित की हैं, वह सराहनीय हैं। लेखिका आशा शैली ने कहा कि लेखक ने कुमाऊंनी सभ्यता को बहुत ही सलीके के शब्दों से गरिमा प्रदान की है। पत्रकार डॉ. असलम कोहरा ने कहा कि आज बाजारवाद के कारण साहित्यिक भावनाएं संवेदनहीन हो गई हैं। वहां काव्य गोष्ठी भी हुई। इसमें में कवियों ने अपनी सारगर्भित रचनाओं से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम की अध्यक्ष कनक चंद की अध्यक्षता में हास्य कवि राजकुमार भंडारी ने संचालन किया। इसमें अशोक वार्ष्णेय, राजकुमार भंडारी, डॉ. वेदप्रकाश अंकुर, गौरीशंकर वशिष्ठ, गोविंद बल्लभ बहुगुणा, विजया कुमारी, दामोदर जोशी, लता जोशी, विद्या महतोलिया, आश्रम सचिव मनीष चंद, प्रचार सचिव नीरू भल्ला, कानूनी सचिव जानकी रहगाई, कानूनी उपसचिव लता जोशी, प्रतिभा बिष्ट, पार्वती किरौला, डॉ. अर्जिता सेन आदि ने काव्य पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें