हल्द्वानी। कोहरे के असर से ट्रेनों के संचालन पर भी प्रभाव पड़ा है। काठगोदाम को आने वाली कई ट्रेनें निर्धारित समय से कई घंटे देरी से पहुंच रही है। काठगोदाम रेलवे स्टेशन के अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली से आने वाली रानीखेत एक्सप्रेस सुबह 5:05 के बजाय 1:10 घंटे की देरी से 6:15 पर पहुंची। इसी तरह राजधानी देहरादून से आने वाली दून एक्सप्रेस सुबह 7:10 के बजाय 3:40 घंटे की देरी से 10:50 पर पहुंची। बाघ एक्सप्रेस भी निर्धारित समय सुबह 9:15 के स्थान पर एक घंटा की देरी से 10:20 पर आई। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रात को 10:45 के स्थान पर 12:10 बजे पहुंची।