फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14वीं राज्य स्तरीय बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की बृहस्पतिवार को बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि शैले हॉल में सात अक्तूबर को 14वीं राज्य स्तरीय स्व. देवी लाल साह मेमोरियल बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता होगी। पश्चिमी वृत्त के वन संरक्षक डॉ. पराग मधुकर धकाते मुख्य अतिथि होंगे। एसोसिएशन के महासचिव (राष्ट्रीय जज) जेएस बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य के करीब 100 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता तीन चरणों में की जाएगी। प्रथम चरण में मिस्टर नैनीताल (जिला स्तरीय), द्वितीय चरण में मिस्टर हरकूल्स ऑफ कुमाऊं, तृतीय चरण में राज्य स्तरीय मिस्टर उत्तराखंड (टॉप टेन) का चयन किया जाएगा। टॉप टेन में पहले विजेता को 15000 रुपये, ट्रॉफी, पदक, स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र दिया जाएगा। दूसरे से लेकर पांचवें विजेता को क्रमश: 12 हजार, 10 हजार, आठ हजार, छह हजार रुपये की राशि दी जाएगी। बताया कि प्रतिभागी पंजीकरण के लिए अपना आधार कार्ड अवश्य लाएं। एसोसिएशन के संरक्षक मारुति नंदन साह ने अध्यक्षता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें