फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई को लेकर युवा उक्रांद ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। महंगाई के विरोध में उक्रांद युवा प्रकोष्ठ ने विरोध प्रदर्शन कर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि महंगाई घटाने की बात कहकर भाजपा केंद्र और प्रदेश में सत्तासीन हुई, लेकिन महंगाई लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल, डीजल के दाम निरंतर बढ़ रहे हैं, जिसके चलते आम आदमी का जीना मुश्किल हो रहा है। प्रदेश सरकार ने मिट्टी तेल का कोटा खत्म कर दिया। लोगों को सस्ते दामों पर चीनी मिल रही थी, वह भी अब सरकार ने खत्म कर दिया है। कहा कि भाजपा जन मुद्दों को भुला चुकी है। आम जन की समस्याओं से भाजपा को कोई सरोकार नहीं है। उक्रांद इसका पुरजोर विरोध करेगा, साथ ही घर-घर जाकर सरकार की नीतियों का विरोध किया जाएगा। इस दौरान युवा केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह खंपा, गोविंद अधिकारी, संदीप रौतेला, हेम रौतेला, लक्का चौधरी, पंकज रौतेला, मदन कुमार, जगदीश रौतेला आदि कार्यकर्ता थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें