हल्द्वानी। मरम्मत कार्य के चलते बुधवार को शहरी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रहेगी। ऊर्जा निगम के मीडिया प्रभारी एके सिंह ने बताया कि 11 केवी फीडर में मरम्मत की जाएगी। 33/11 केवी कालाढूंगी उपकेंद्र से निकलने वाले रामपुर मार्ग फीडर प्रभावित होगा। इस दौरान हीरानगर, शीशमबाग, मेडिकल कॉलेज आदि क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी। वहीं, सुभाष नगर उपकेंद्र में मरम्मत कार्य होने से सुभाष नगर क्षेत्र से नवीन स्कूल तक दोपहर दो से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। ब्यूरो