फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने पांच जिलों में अगले 24 घंटों में मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। बारिश के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन के साथ ही सड़कें बंद हो सकती हैं। जबकि मैदानी क्षेत्रों में जलभराव जैसे हालात हो सकते हैं। बृहस्पतिवार की रात से ही झमाझम बारिश हो रही है। बारिश के कारण गौला का जलस्तर सुबह दस बजे लगभग 37 सौ क्यूसेक पहुंच गया था। हालांकि शाम पांच बजे जलस्तर गिरकर 27 सौ क्यूसेेक पर आ गया। बृहस्पतिवार रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार की दोपहर तक जारी रही। बारिश के कारण अधिकतम तापमान 27.6 और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार सुबह तक 145 मिली मीटर बारिश काठगोदाम-हल्द्वानी में रिकार्ड की गई। दूसरी ओर राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, ऊधमसिंह नगर एवं नैनीताल जिले के कुछ स्थानों एवं राज्य के अन्य जनपदों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है। केंद्र ने प्रशासनिक तंत्र को भूस्खलन, मार्ग बंद होने और मैदानी क्षेत्रों में जलभराव की संभावना है। यात्रियों के आवागमन पर नजर रखने और आवागमन कम करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें