नैनीताल। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 19 अगस्त को दोपहर दो बजे हेलीकॉप्टर से देघाट अल्मोड़ा से हल्द्वानी प्रस्थान कर 2:30 बजे गौलापार हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां से वह कार के जरिए करीब तीन बजे एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी पहुंचेंगे, जहां तीन से चार बजे तक शौर्य की दीवार का लोकार्पण करके साथ छात्रों के लिए निशुल्क बीमा योजना का शुभारंभ करेंगे। चार बजे कार से सर्किट हाउस प्रस्थान करेंगे और शाम को छह बजे से सात बजे तक शीशमहल बैंक्वेट हॉल हल्द्वानी में संस्कार भारती के प्रांतीय कला साधक संगम कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। 7:30 बजे सर्किट हाउस से कार द्वारा रेलवे स्टेशन को प्रस्थान करेंगे। 7:40 बजे रेलवे स्टेशन काठगोदाम पहुंचेंगे, जहां से वह ट्रेन से देहरादून प्रस्थान करेंगे।