हल्द्वानी। महिलाओं को विधानसभा और संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर शनिवार को स्वराज आश्रम में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने किया। कांग्रेस वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी भी मानते थे कि देश का संपूर्ण विकास तभी होगा जब राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी। इस दौरान राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा, पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल, पूर्व विधायक एवं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महिला जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट, मंडी समिति के अध्यक्ष सुमित हृदयेश, महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल आदि थे।