फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 80 जलस्रोत और 20 नालों का होगा संरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के जलस्रोतों और नालों के गिरते जलस्तर को संरक्षित करने के लिए प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है। जल संरक्षण अभियान के तहत सोर्स ऑर्गेनाइजेशन अथॉरिटी (सारा) की मदद से जलस्रोत और नालों का संरक्षण किया जाएगा। नैनीताल जिले में 80 जलस्रोत और 20 नालों का चयन किया गया।
विज्ञापन

इसके तहत आठ विकासखंडों में 10-10 जलस्रोत का भी चयन किया गया है। चयनित किए गए जलस्रोतों को पुनर्जीवित करने के लिए ग्राम पंचायत, पेयजल विभाग, लघु सिंचाई, सिंचाई विभाग और वन विभाग के सहयोग से काम किया जाएगा। साथ ही 20 नालों के जलस्तर को भी बढ़ाया जाएगा। जलसंरक्षण के लिए पौधरोपण, चालखाल, अमृत सरोवर, खंतिया, रिचार्ज पिट, स्रोत पिट, रिचार्ज शाफ्ट, चेकडैम बनाकर बारिश के पानी को संरक्षित किया जाएगा। ताकि सूखते जलस्रोतों का जलस्तर रिचार्ज हो सके। इसके अलावा कैंची धाम में अमृत सरोवर बनाया जाएगा। ताकि अमृत सरोवर से पानी का संरक्षण किया जा सके।
डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी ने बताया कि जिले में 80 जलस्रोत और 20 नालों में जलसंरक्षण के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सारा के माध्यम से सभी विभाग एक प्लेटफार्म पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे गिरते जलस्रोत को बढ़ाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें