रामनगर। उदयपुरी चोपड़ा में 3.5 बीघा जमीन दिलाने के नाम पर चार लोगों ने 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि खताड़ी निवासी अब्दुल मुस्तफा ने तहरीर में बताया कि ग्राम उदयपुरी चोपड़ा निवासी अरुण कुमार मासीवाल, नरेंद्र कुमार मासीवाल, जगदीश कुमार मासीवाल, योगेश मासीवाल ने जमीन के सौदे के एवज में 80 लाख रुपये हड़प लिए। चारों ने उदयपुरी चोपड़ा में 3.5 बीघा जमीन बताई थी। उन्होंने रुपये लेकर बैनामा भी करा दिया, लेकिन जब वह मौके पर पहुंचे तो जमीन पर खुर्शीद काबिज था। जब रुपये मांगे तो दूसरी जमीन दिलाने की बात कही जा रही है। कोतवाल ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले की जांच की जा रही है।