हल्द्वानी। बागेश्वर जिले के भैंसधाली में सड़क हादसे के दौरान घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान सोमवार की सुबह मौत हो गई। बागेश्वर जिले के पतियासार कपकोट निवासी पूरन सिंह (53) कैंपर वाहन से शनिवार को अपने रिश्तेदारी में जा रहे थे। भैंसधाली के समीप कैंपर पलट गया और पूरन सिंह घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें एसटीएच में भर्ती कराया लेकिन सोमवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बड़े भाई बलवंत ने मेडिकल चौकी पुलिस को बताया कि पूरन सिंह पहले एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते थे। उनकी दो बेटे और तीन बेटियां हैं।
दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत