हल्द्वानी। उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस एसोसिएशन की ओर से नशे के प्रति जागरूकता के लिए मिस्टर उत्तराखंड, मिस्टर हल्द्वानी, मिस्टर कुमाऊं और मिस्टर उत्तराखंड ओपन बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता 16 मार्च को हल्द्वानी में होगी। प्रतियोगिता महिला और पुरुष दोनों वर्गों में होगी। उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की बैठक में उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव मुकेश पाल ने कहा कि इसमें प्रदेश के करीब 150 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान चेन्नई में 29 से 31 मार्च तक होने वाली सीनियर नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के लिए भी प्रदेश की टीम का चयन किया जाएगा। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश शर्मा ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार के अलावा ट्रॉफी, प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इस दौरान सुरेश भंडारी, हेम चंद्र भट्ट, सौरभ मित्तल, सौरभ गुप्ता, गौरव गुप्ता, राजीव अग्रवाल, परम संधू आदि थे।
राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता 16 मार्च को होगी