द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उपजिलाधिकारी और निर्वाचन अधिकारी रजा अब्बास ने यहां नगर पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की बैठक ली तथा उन्हें आदर्श आचार संहिता का पाठ पढ़ाया। कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने पर प्रशासन की तरफ से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार कांग्रेस समर्थित निर्मल मठपाल, भाजपा के मुकुल शाह, बसपा के गणेश चंद्र, उपपा के प्रकाश जोशी, अनिल चौधरी, विनोद जोशी, मनोहर लाल शाह सहित चार वार्डों के 16 प्रत्याशी मौजूद रहे। ब्यूरो