फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा हाइवे पर आया मलबा आधा घंटे मार्ग रहा बंद

विज्ञापन
मलबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार दोपहर दो बजे भौर्या मोड़ की पहाड़ी से एकाएक मलबा, विशालकाय बोल्डर, पत्थर गिरने लगे। इससे आधे घंटे से अधिक देर तक मार्ग बाधित रहा। इस कारण अल्मोड़ा, हल्द्वानी की तरफ आने-जाने वाले वाहनों की मार्ग पर लंबी कतार लग गई। मार्ग पर गिरे मलबे, पत्थरों को दो जेसीबी की मदद से हटाया गया। लोगों ने प्रशासन से पहाड़ी का ट्रीटमेंट करने की मांग की ताकि वहां बना भूस्खलन का खतरा समाप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें