फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल इंटर कालेज में बच्चों को दिलाई संविधान रक्षा की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नेशनल इंटर कालेज में भारतीय संविधान दिवस सप्ताह संपन्न हो गया है। समापन अवसर पर विद्यालय की जनरल मॉनीटर दीक्षा आर्या ने संविधान रक्षा की शपथ दिलाई। सप्ताह भर में बच्चों के बीच क्विज, कैरम सहित तमाम प्रतियोगिताएं हुईं। बाल सभाओं का आयोजन किया गया, बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से समां बांध दिया। बच्चों को संविधान के अधिकारों और उपयोगिता की जानकारी दी गई। बाल श्रम के खिलाफ समाज को भी जागरूक करने की अपील की गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुनील जोशी, चंद्रशेखर शर्मा, श्याम सिंह अधिकारी, जनार्दन पंत, एमपी सिंह, मोहन सिंह बिष्ट, विमला रावत, दिनेश कोहली, मनोज बिष्ट, शशि टम्टा, किरन गोस्वामी, यशोदा खुल्बे, खुशाल सिंह बिष्ट, निर्मल जोशी सहित तमाम शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें