नैनीताल। कोटाबाग की ब्लॉक प्रमुख हेमा टम्टा के मुताबिक 29 नवंबर को सुबह 11 बजे से क्षेत्र पंचायत कोटाबाग की बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों, प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से बैठक में भाग लेने की अपील की है।