फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधार परीक्षा आवेदन फार्म भरने में छात्रों को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय की परीक्षा विभाग की व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। विश्वविद्यालय ने सुधार परीक्षा आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर घोषित की है लेकिन तमाम विद्यार्थियों को आवेदन फार्म ऑनलाइन भरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विश्वविद्यालय के इस बार स्नातक, स्नातकोत्तर की सुधार परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाइन भरे जा रहे हैं। छात्रों का कहना है कि ऑनलाइन सुधार परीक्षा आवेदन फार्म भरने में परीक्षा शुल्क का भुगतान कैसे किया जाना है, इस बारे में कुछ पता नहीं लग पा रहा है। इसके साथ ही परीक्षा केंद्र पर कौन सा फार्म जमा करना है? इस बारे में भी कुछ पता लग रहा। मुख्य परीक्षाओं में एक विषय में फेल या अंक बढ़ाने के लिए सुधार परीक्षा का आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को ऑनलाइन फार्म भरने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल फोन बंद होने के कारण विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. सतपाल सिंह से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें