फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 63 प्राथमिक और इंटर कॉलेज भवन जर्जर हाल

विज्ञापन
काठगोदाम रेलवे स्टेशन स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के भवन की जर्जर छत। संवाद - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भीमताल। जिले के 63 प्राथमिक और इंटर कॉलेजों के जर्जरों भवनों में सैकड़ों बच्चे जान हथेली पर रखकर पढ़ने को मजबूर हैं। 119 जर्जर शौचालयों जीर्णशीर्ण हैं और इनकी दशा नहीं सुधारी गई तो कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। शासन ने जर्जर भवनों की सुध नहीं ली तो जिले में भी चंपावत के पाटी तहसील के मौनकांडा प्राथमिक विद्यालय जैसी घटना हो सकती है। शिक्षा विभाग की ओर से जर्जर भवनों और शौचालयों की मरम्मत के लिए शिक्षा निदेशालय से बजट की मांग की गई है लेकिन अभी तक बजट की मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन

प्रत्येक विकासखंड के विद्यालयों में हैं जर्जर भवन
जिले के आठों विकासखंडों प्राथमिक से इंटरमीडिएट तक 63 विद्यालय भवन जर्जर हाल हैं। बरसात के दिनों में इन विद्यालयों में पठन-पाठन के दौरान अक्सर किसी अनहोनी का भय बना रहता है।
भवनों के लिए 6.80 और शौचालयों के पांच करोड़ का प्रस्ताव भेजा
शिक्षा विभाग की ओर से जर्जर हाल 63 विद्यालय भवनों में से 34 भवनों की मरम्मत के लिए निदेशालय को 6.80 करोड़ और 119 शौचालयों की मरम्मत के लिए पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। अभी धनराशि स्वीकृत नहीं हुई है।
विज्ञापन

कोट
जिले के जिन विद्यालयों के भवनों और शौचालयों की स्थिति खराब है, उन विद्यालयों को ठीक कराने के लिए जिला योजना और समग्र शिक्षा के तहत धनराशि स्वीकृत हुई है। इन भवनों और शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। निदेशालय से बजट की मांग की गई है। बजट स्वीकृत होते ही अन्य शेष विद्यालयों में भी मरम्मत के कार्य शुरू किए जाएंगे। फिलहाल विद्यालय भवनों और शौचालयों की स्थिति अधिक गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

- केएस रावत, मुख्य शिक्षाधिकारी, नैनीताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें