नैैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से 31 मार्च को हुई बीएड और एमएड प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजियां जारी कर दी गई हैं। परीक्षा नियंत्रक संजय पंत ने बताया कि दोनों परीक्षाओं की उत्तरकुंजियां विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.kunainital.ac.in पर दिए गए लिंक पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी को किसी भी प्रश्न के उत्तर में आपत्ति हो तो वह अपना प्रत्यावेदन ई-मेल kuentrance2016@gmail.com के माध्यम से या फिर व्यक्तिगत रूप से विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में पुष्ट प्रमाण और पूर्ण विवरण के साथ 15 अप्रैल 2019 तक प्रस्तुत कर सकते है। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद कोई प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
कुमाऊं विवि ने बीएड, एमएड की उत्तरकुंजियां जारी की