हल्द्वानी। जेएस सुहाग के अपर वन संरक्षक बनने के बाद रमेश चंद्रा उत्तराखंड वन विकास निगम के जीएम कुमाऊं बनाए गए हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुहाग प्रतिनियुक्ति पर वन निगम में जीएम थे। कुछ समय पहले उनका अपर वन संरक्षक पद पर प्रमोशन हो गया था। इस पर शासन ने उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त कर दी थी। इससे उनका तबादला देहरादून हो गया था। उनके स्थान पर रमेश चंद्रा को वन निगम का जीएम कुमाऊं बनाया गया है। जीएम चंद्रा ने बृहस्पतिवार को पद ग्रहण कर लिया।
रमेश चंद्रा बने वन निगम के जीएम कुमाऊं