कालाढूंगी (नैनीताल)। कोटाबाग में ट्रैक्टर चालक की मृत्यु हो गई। थाना क्षेत्र के ग्राम बजूनियाहल्दू निवासी जगदीश चंद्र आर्या (26) पुत्र लक्ष्मण राम ट्रैक्टर चालक था। सोमवार को वह ट्रॉली में शैटरिंग का सामान लेकर आ रहा था कि नैनीताल तहसील के राजस्व क्षेत्र ग्राम मल्ला स्यात में ढाल पर अनियंत्रित ट्रॉली करीब 50 फुट गहरी खाई में गिरकर पलट गई। इसकी चपेट में आकर जगदीश की मौके पर ही मृत्यु हो गई। कोटाबाग पुलिस चौकी प्रभारी मुनव्वर हुसैन ने बताया कि पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया।
कोटाबाग में ट्रैक्टर चालक की मौत