भीमताल (नैनीताल)। हल्द्वानी हीरानगर स्थित सब जेल में तैनात पुलिस कर्मियों के लिए अच्छी खबर है। शासन ने जेल कर्मियों के 45 आवासों के निर्माण कार्यों के लिए 3.40 करोड़ की पहली किस्त जारी कर दी है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही आवास बनाने का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। परियोजना प्रबंधक पेयजल विभाग निगम मृदुला सिंह ने बताया कि हल्द्वानी के हीरानगर में स्थित सब जेल में तैनात कर्मियों के 45 आवासों के लिए शासन से 3.40 करोड़ की राशि स्वीकृत हो चुकी है। धनराशि के स्वीकृत होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही आवासों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। मृदुला सिंह ने बताया कि शासन से 45 आवासों के लिए 8.50 करोड़ रुपये के बजट की मांग की थी। शासन से पहली किस्त के 3.40 करोड़ रुपये विभाग को मिल चुके हैं। सिंह ने बताया कि जेल कर्मियों के आवास संबंधी समस्या के लिए शासन से आवास निर्माण की मांग की गई थी। दसके तहत 45 आवास बनाने की स्वीकृति मिली है।
हल्द्वानी में जेल कर्मियों के आवास के लिए 3.40 करोड़ स्वीकृत