फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड महोत्सव में कलाकारों ने मचाया धमाल

विज्ञापन
कुमाऊंनी लोकनृत्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर में आयोजित उत्तराखंड महोत्सव में लोककलाकारों ने एक से बढ़कर एक लोकगीत सुनाकर दर्शकों की वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोकगायिका माया उपाध्याय ने कई गीतों पर दर्शकों का दिल जीत लिया। मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने उद्घाटन किया। उन्होंने लोकसंस्कृति के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में लोकगायिका माया उपाध्याय ने ‘अफुल्याट, परूली, माया मोहना, माया को टोटल, ओ माया, नूंण पिसो सिल मां, ज्वार मुनस्यार, फूल फुली छ वसंत, नान नानी परूली, ता झूम ता झुमा झुम’ गीत सुनाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कांग्रेस प्रदेश सचिव आनंद रावत ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पार्षद प्रमोद तोलिया, पंकज चुफाल, आयोजक निर्मला जोशी, नेहा बगड़वाल, जूही चुफाल, शैलेंद्र सिंह दानू, पारुल बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन




‘नान नानी परूली ता झूम ता झुमा झुम..’
उत्तराखंड महोत्सव में कलाकारों ने बिखेरे जलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें