पतलोट से शिशु को अस्पताल पहुंचाया
- फोटो : अमर उजाला
पतलोट (नैनीताल)। क्षेत्र में लोनिवि निरीक्षण भवन के पास बुधवार को लावारिस नवजात मिला। डॉ. हेमेश मटियाली और उनकी पत्नी सुनीता मटियाली ने 24 घंटे तक शिशु की देखरेख की। इसके बाद बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को शिशु सुशीला तिवारी अस्पताल में पहुंचा दिया है। विमर्श संस्था की गायत्री दरम्वाल ने बताया कि शिशु के स्वस्थ होने पर उसे अल्मोड़ा में बने बाल कल्याण केंद्र में रखा जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत मटियाली, प्रकाश रुबाली ने मटियाली दंपति के सहयोग को सराहा।