फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग का हिस्सा लगा धंसने

विज्ञापन
mall road
विज्ञापन
ज्योलीकोट (नैनीताल)। आम पड़ाव में मटियाली मोड़ पर हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग का एक बड़ा हिस्सा धंसने लगा है। ब्रिटिशकालीन यह मार्ग बरेली-अल्मोड़ा मार्ग के नाम से जाना जाता रहा है। वर्ष 2000 तक लोक निर्माण विभाग इस मार्ग का अनुरक्षण, रखरखाव करता था। लेकिन अब ये राष्ट्रीय राजमार्ग 109 घोषित हो चुका है। पिछली बरसात में टूटी सुरक्षा दीवारों को बनाने में विभाग एक साल बाद भी सफल नहीं हो पाया है। लोगों का कहना है कि केबिल बिछाने के दौरान खोदी गई नालियों को दुरुस्त न किए जाने के कारण मार्ग का पूरा पानी पहाड़ी के अंदर घुस रहा है। इससे धंसाव और भूस्खलन का खतरा पैदा हुआ है। फिलहाल विभाग द्वारा खुदी नाली पर पॉलीथिन बिछाकर काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें