फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग विद्यार्थियों को परीक्षाओं में यूओयू देगा विशेष सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियों को परीक्षा में सहायक व अतिरिक्त समय देने की विशेष सुविधा देने की व्यवस्था की है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. पीडी पंत ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नियमानुसार सभी विश्वविद्यालयों को दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधा देने के निर्देश दिये गये हैं। इसके तहत यूओयू द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियों को आगामी जून माह में आयोजित होने वाली परीक्षा में लेखन कार्य के लिए सहायक के साथ-साथ परीक्षा में एक घंटा अतिरिक्त समय दिए जाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि इस श्रेणी में आ रहे जो भी विद्यार्थी इस सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं वे विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें