हल्द्वानी। देना बैंक रिटेल ऋण महोत्सव की शुरुआत कर रहा है। उपभोक्ताओं को वाहनों और आवास ऋण कम ब्याज दर पर दिया जाएगा। बैंक के अंचल प्रबंधक प्रेम प्रकाश सचदेवा ने पत्रकारों को बताया कि बैंक 75 लाख तक का गृह ऋण 8.25 प्रतिशत की ब्याज दर पर देगा। साथ ही बैंक वाहन ऋण नौ प्रतिशत की ब्याज पर देगा, जबकि महिलाओं को 8.90 प्रतिशत की दर ऋण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता बैंक की किसी भी शाखा में जा सकते हैं। ऋण महोत्सव 16 नवंबर से 31 दिसंबर तक चलेगा।