फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विलुप्त प्रजाति का घायल उल्लू मिला

विज्ञापन
रामनगर से रानीबाग भेजा गया घायल उल्लू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर। यहां विलुप्त प्रजाति का दुर्लभ भूरा उल्लू घायल अवस्था में मिला है। कार्बेट नेशनल पार्क के वार्डन शिवराज चंद ने बताया कि यह उल्लू बृहस्पतिवार को ग्राम लूटाबड़ निवासी राजेंद्र सिंह को मिला। राजेंद्र ने इसे वनकर्मियों को सौंप दिया। बीमारी/चोट के कारण वह उड़ नहीं पा रहा था। उसे उपचार के लिए रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भेजा गया है। बताया कि यह दक्षिण एशियाई देशों में पाया जाता है। इसका नाम भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में दर्ज है। बाघ, शेर, हाथी जानवरों के नाम भी इसी सूची में शामिल हैं। वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय संस्था आईयूसीएन की विलुप्त प्रजातियों वाली सूची में भी इसका नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें