फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई का नलकूप फुंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पानी आपूर्ति की चरमराई व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। अब आईटीआई का नलकूप फुंक गया है। इस कारण तीन-चार मोहल्लों में आपूर्ति ठप है और हजारों लोगों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। आईटीआई में जल संस्थान का नलकूप है। इस नलकूप से डहरिया, प्रगति विहार, इंद्रप्रस्थ कालोनी, सीएमटी कालोनी समेत आसपास के इलाकों में पानी की आपूर्ति की जाती है। मंगलवार को यह नलकूप फुंक गया है इसकी वजह से करीब आधा दर्जन मोहल्लों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। जिससे 5,000 की आबादी के सामने पेयजल संकट गहरा गया है। नलकूप फुंकने पर क्षेत्रवासियों ने जल संस्थान में शिकायत की इसके बाद वहां मरम्मत शुरू की गई है। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं लेकिन इतनी आबादी में एक-दो टैंकर पानी की जरूरत पूरी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें