फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुक्त ने 22 से होने वाले हरेला महोत्सव के पत्रक का विमोचन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। आयुक्त कार्यालय में बुधवार को आयोजित समारोह में मंडलायुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने लेक सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से 22 जुलाई से होने वाले हरेला महोत्सव कार्यक्रम के पत्रक का विमोचन किया। संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित हरेला महोत्सव कार्यक्रम में अमर उजाला मीडिया सहयोगी रहेगा। आयुक्त ने महोत्सव के आयोजन के लिए शुभकामना देते हुए इस प्रयास की सराहना की। क्लब की संयोजक विनीता पांडे ने बताया कि हरेला महोत्सव का उद्देश्य लोगों में पौधरोपण व पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना है। महोत्सव का उद्घाटन 22 जुलाई को शैले हाल में होगा, जिसके मुख्य अतिथि मंडलायुक्त होंगे। इसके बाद शैले हॉल से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसी दिन शाम चार बजे से शैले हाल में मल्लिका लोक समिति और विहान सांस्कृतिक संस्था अल्मोड़ा की ओर से रंगारंग कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। 23 जुलाई सुबह 11 बजे से सूखाताल में पौधरोपण होगा। शाम 3.30 बजे शैले हॉल में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत होंगे। इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष मीनाक्षी र्कीति, रामनगर शाखा की अध्यक्ष अमिता लोहनी, संगीता पंत, आभा साह, रानी साह, गीता साह, कविता त्रिपाठी, ज्योति वर्मा, मधुमिता, गीता पांडे, ज्योति वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें