हल्द्वानी। हल्द्वानी की प्यास बुझाने को जिम्मेदार जल संस्थान के दफ्तर का ही नलकूप फुंक गया है। जल संस्थान ने नलकूप की मरम्मत शुरू करा दी है।
जल संस्थान का तिकोनिया के पास निकट दफ्तर है। इस दफ्तर में भी एक नलकूप है। इस नलकूप से पेयजल आपूर्ति तो नहीं की जाती, लेकिन जिन इलाकों में नलकूप फुंक जाते हैं वहां पेयजल आपूर्ति करने के लिए टैंकर इसी से भरे जाते है। इधर, शनिवार को यह नलकूप फुंक गया। बता दें कि पिछले साल दीपावली पर यह नलकूप फुंका था। इसके बाद इसकी मरम्मत कराई गई थी। मरम्मत के बाद नलकूप छह-नौ माह तक चलता है फिर तकनीकी खामी की वजह से फुंक जाता है। वहीं, नलकूप फुंकने से टैंकरों में पानी नहीं भरा जा सका। एई आरपी डोबवाल ने बताया कि नलकूप की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। साथ ही शीशमहल फिल्टर प्लांट से टैंकर में पानी भरा जा रहा है।