फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 स्कूलों के 60 कक्ष जर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सरकारी स्कूलों के कई भवन ध्वस्तीकरण की कगार पर पहुंच चुके हैं। विभागीय चिन्हीकरण के बाद भी इन्हीं भवनों में कक्षाओं का संचालन हो रहा है। खतरे के साये में शिक्षण व्यवस्था चल रही है। चंपावत की घटना के बाद शासन ने जागने का प्रयास किया है। ध्वस्तीकरण योग्य भवनों को तत्काल ढहाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

हल्द्वानी के 23 विद्यालय भवनों के 60 कक्ष ध्वस्तीकरण और 76 की मरम्मत की जरूरत है। विभाग की ओर से हाल के दिनों में हल्द्वानी विकासखंड के स्कूलों का सर्वे किया गया था जिसमें यह स्थिति सामने आई है। सर्वे के बाद भी इन भवनों के ध्वस्तीकरण और सुधारीकरण के लिए कोई कार्य नहीं किया गया है। जान जोखिम में डालकर छात्र-छात्राएं इन भवनों में पढ़ाई करने को मजबूर हैं।
जीजीआईसी धौलाखेड़ा की स्थिति इन स्कूलों में सबसे अधिक खराब है। यहां 14 कक्ष ध्वस्तीकरण योग्य हैं। इन्हीं कक्षों में बैठकर कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। लंबे समय से यह स्थिति बनी हुई है। प्रधानाचार्य सीमा कठेरिया का कहना है कि स्कूल के भवनों की रिपोर्ट विभाग को सौंपी गई है। फिलहाल भवनों के ध्वस्तीकरण और मरम्मत के लिए कोई कार्य नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

इनसेट
हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों के विद्यालय भवनों का हाल
स्कूल मरम्मत योग्य ध्वस्तीकरण योग्य
राइका कठघरिया 4 0
लामाचौड़ 6 4
हरिपुरजमनसिंह 2 1
दौतलपुर 3 0
लालकुआं 7 2
राजपुरा 4 0
मोतीनगर 0 7
बिंदुखेड़ा 8 4
नारायणनगर 0 5
खुरियाखत्ता 0 2
जीजीआईसी धौलाखेड़ा 14 14
जीजीआईसी हल्द्वानी 6 2
दौलिया 3 2
चोरगलिया 4 0
हाई. नवाड़खेड़ा 1 5
हाई. धौलाखेड़ा 3 0
जीजीआईसी किशनपुर 4 4
हाई. इंद्रपुर हल्दूचौड़ 0 2
कन्या हाई. फूलचौड़ 0 1
कन्या हाई. राजपुरा 2 0
कन्या हाई. गांधीनगर 2 1
कन्या हाई. जवाहर ज्योति 2 4
हाई. हिम्मतपुर चौमाल 2 0
कोट
जिन स्कूलों के भवन क्षतिग्रस्त हैं, उनमें छात्रों को नहीं बैठाने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिला योजना से स्कूलों के 45 भवनों के लिए धनराशि स्वीकृत हो गई है। 21 भवन समग्र शिक्षा अभियान के तहत सुधारे जाएंगे। जिले में स्कूलों के क्षतिग्रस्त भवनों की मरम्मत के लिए मंडी समिति को कार्यदायी संस्था बनाया गया है।
विज्ञापन

केएस रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें