भीमताल(नैनीताल)। केंद्रीय शीतजल मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान भीमताल में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन और उजाला सिग्नस सेंट्रल हॉस्पिटल हल्द्वानी की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें डॉक्टरों ने 57 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। लोगों की रक्तचाप, मधुमेह आदि की जांच कर दवा बांटी गई। शिविर में डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. रूप श्री त्रिपाठी, अंकिता पाठक, सुंदर सिंह, महिमा आर्य, संजना बोनाल आदि ने सहयोग किया।