रामनगर। ग्राम चिल्किया में शनिवार को लगे बहुद्देशीय शिविर में 153 शिकायतें हुईं। 55 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। 98 शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। रामलीला मैदान में एडीएम विवेक राय की अध्यक्षता में लगे शिविर में बिजली, पानी, सड़क समेत प्रमाणपत्रों की 153 समस्याएं दर्ज की गईं। शिविर में 64 लोगों के जन्म, मृत्यु समेत अन्य प्रमाण पत्र बनाए गए। इस दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, एसडीएम प्रमोद कुमार, बीडीओ जीसी पांडेय समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।